प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आज विश्व पटल पर एक नई पहचान स्थापित कर रहा है : प्रदीप बत्रा

रुड़की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा, जनसेवा, जनकल्याण और सुशासन के गौरवपूर्ण 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लक्ष्मी नारायण गंगा घाट, रुड़की में एक विशेष पूजा-अर्चना, भव्य गंगा आरती एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, चौमुखी विकास और जनकल्याण की मंगलकामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आज विश्व पटल पर एक नई पहचान स्थापित कर रहा है और ‘विकसित भारत’ के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इसके साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, मेयर अनिता अग्रवाल, राज्यमंत्री (पशु पालन कल्याण बोर्ड) रणजीत सिंह नामधारी, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता और श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन भव्य प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने हेतु जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email