कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सिद्ध पीठ बालाजी मंदिर गादरहोणा में की विशेष पूजा-अर्चना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्र कल्याण की कामना

खानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा, जनसेवा, जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सिद्ध पीठ बालाजी मंदिर, गादरहोणा में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, विकास एवं जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आज विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित कर रहा है और विकसित भारत के संकल्प की ओर तेजी से अग्रसर है।

पूजा-अर्चना के दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की मंगलकामना भी की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लिया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email