नीट-यूजी 2026 पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा : प्रदीप बत्रा

रुड़की/देहरादून। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के निर्देश पर नीट-यूजी 2026 की पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले उत्तराखंड के स्थायी निवासियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। यह सुविधा परीक्षा से एक दिन पूर्व और परीक्षा के दिन तक लागू रहेगी, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विद्यार्थियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र अभ्यर्थियों को बसों में यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

परिवहन विभाग के अनुसार, अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान अपना नीट-यूजी 2026 का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) और उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र दिखाना होगा। यह सुविधा केवल उत्तराखंड परिवहन निगम की साधारण श्रेणी की बसों में और परीक्षा केंद्र के नजदीक के मार्गों पर मान्य होगी।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने अभ्यर्थियों को पुनः परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास और मनोयोग के साथ परीक्षा में शामिल हों और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email