बाबा केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में हुई विराजमान

बाबा केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव डोली आज विधि-विधान और पौराणिक धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में विराजमान हुई। इसके साथ ही बाबा केदारनाथ की शीतकालीन पूजा-अर्चना का क्रम परंपरानुसार प्रारंभ हो गया है।

इस पावन अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने समस्त श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ हमारी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। शीतकाल में बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना यहीं संपन्न होती है। यह अवसर हम सभी के लिए विशेष आध्यात्मिक आस्था, श्रद्धा और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने बाबा केदारनाथ से समस्त प्रदेशवासियों और देशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए प्रार्थना की कि बाबा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *