परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विभाग द्वारा संचालित ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड कैंप का किया निरीक्षण

ऋषिकेश/हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार रोड स्थित नेपाली फार्म के निकट परिवहन विभाग द्वारा संचालित ग्रीन कार्ड और ट्रिप कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रदीप बत्रा ने कैंप में ग्रीन कार्ड बनाने, वाहन पंजीकरण, ट्रिप प्रबंधन और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आस्था और पर्यटन दोनों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित की जाएं। साथ ही यात्रा मार्गों पर संचालित वाहनों की नियमित जांच, सुरक्षा मानकों का पालन और यात्रियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। परिवहन विभाग भी यात्रा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके।निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email