रायपुर विधानसभा बीएलए संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

रायपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलए -2 कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण और संवाद कार्यक्रम रायपुर स्थित एक होटल में किया गया जिसमें एस.आई.आर प्रक्रिया के प्रभावी संचालन में बीएलए की भूमिका के साथ – साथ पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने में बीएलए के योगदान को लेकर रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि एस.आई.आर प्रक्रिया में प्रत्येक बीएलए मिशन मोड पर कार्य करें। निर्वाचन के अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित कर प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करें।

जनपद के मास्टर ट्रेनर अखिलेश उनियाल ने एस.आई.आर प्रक्रिया की बारीकियों को विस्तारपूर्वक समझाते हुए कहा कि सभी बीएलए इस बात को सुनिश्चित करें कि किसी भी तरह पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से कट न पाए। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में सत्ता के बदलाव की बयार है। सत्ता परिवर्तन संकल्प यात्रा के ज़रिए कांग्रेस पूरे प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता के बीच जा रही है।

कार्यक्रम में सूरत सिंह नेगी,विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू), जसविंदर गोगी, शीशपाल बिष्ट,पार्षद अमित भंडारी, रॉबिन त्यागी, महेंद्र रावत, विनीत डोभाल, ब्लॉक अध्यक्ष सरिता बिष्ट, संजय उनियाल, बीएलए-1 सतेंद्र पंवार, जितेंद्र बिष्ट,तेजेन्द्र रावत, सुलेमान अली,विनीत डोभाल,सिद्धार्थ अग्रवाल आदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी ने किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email