राष्ट्रीय प्रतिरक्षण अभियान के अंतर्गत पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ देहरादून के महात्मा गांधी शताब्दी अस्पताल में किया गया। इस अवसर पर पोलियो बूथ में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. संदीप तिवारी, निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. मनोज कुमार शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनु जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.एच.एम डॉ. निधि रावत, वरिष्ठ सर्जन डॉ. आर. के टम्टा, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ कुलदीप मर्तोलिया, जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डॉ दिनेश चौहान, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।

जनपद देहरादून में पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 2,34,600 बच्चों को 1505 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी। इसके अलावा 1498 टीमों का गठन किया गया है, जो घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे।

अभियान के अंतर्गत बूथ दिवस को 1,06,967 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो कुल लक्ष्य का 45.52 प्रतिशत है। जनपद में आयोजित अंतिम राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च, 2024 के बूथ दिवस पर 38.09 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई थी। इसके सापेक्ष वर्तमान राउंड के बूथ दिवस में 7.43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।







