बांसवाड़ा–मोहनखाल मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना में दिवंगत लोगों के प्रति विधायक आशा नौटियाल ने जताया शोक, घटनास्थल पर पहुँची, घायलों का जाना हाल

केदारनाथ : सोमवार देर रात को बांसवाड़ा–मोहनखाल मोटर मार्ग पर पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस अत्यंत दुःखद दुर्घटना की सूचना मिलते ही केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल घटनास्थल पर पहुँचीं और राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने अस्पताल पहुँचकर दुर्घटना में घायल हुए लोगों का कुशलक्षेम जाना और उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

विधायक ने इस हृदयविदारक दुर्घटना में काल-कवलित हुए लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

उन्होंने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएँ प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *