उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सांसद अनिल बलूनी को उत्तराखण्ड में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा केंद्र से प्राप्त हो रहे सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सांसद अनिल बलूनी को “हाउस ऑफ हिमालयस” के उत्पाद भी भेंट किए।
Related Posts
प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हुई जिला योजना और बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक
देहरादून के कलेक्ट्रेट में जनपद के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में जिला योजना…
महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण : भरत चौधरी
रुद्रप्रयाग के जिला पंचायत सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जनपद रुद्रप्रयाग की मातृ…
22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट : हेमंत द्विवेदी
देश के ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए…