संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता को लेकर फील्ड में उतरे सीएमओ देहरादून

स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड ब्रह्मपुरी छठ पार्क क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों हेतु स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा जनरल फिजिशियन द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी। इसके अतिरिक्त लाभार्थियों को निःशुल्क औषधि वितरण किया गया तथा रक्त जांच सेवाएं भी दी गयी।

शिविर में 137 गर्भवती महिलाओं और 16 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। गर्भवती महिलाओं में 15 एच आर पी तथा 6 नई ए.एन.सी पंजीकृत किए गए। शिविर में लाभार्थियों को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षित प्रसव की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की है, जो समुदाय की सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित परिवारजनों से भी आह्वान किया कि गर्भवती महिलाओं की 4 ए.एन.सी. जांचें अवश्य करवायें तथा प्रसव सिर्फ अस्पताल में ही करवायें। उन्होंने उपस्थित जन प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र में होम डिलीवरी के प्रचलन को हतोत्साहित करें तथा संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करें।

शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.एच.एम. डॉ. निधि रावत ने आशा कार्यकत्रियों को घर-घर अभियान के तहत आगामी तीन माह में प्रसव की संभावित तिथि वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनके स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी करने की बात कही।

शिविर में ब्रह्मपुरी के पार्षद श्री सतीश कश्यप, लोहिया नगर के पार्षद मुकीम अहमद भूरा, निरंजनपुर की पार्षद श्रीमती पूनम पुंडीर आदि उपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रताप रावत, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू रावत, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि रावत, सीयूएचओ राकेश बिष्ट, ब्लॉक आशा समन्वयक पंचम सिंह बिष्ट, सुमित उनियाल, यूपीएचसी समन्वयक सारिका बहुगुणा सहित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माजरा के चिकित्सा अधिकारियों तथा पैरामेडिकल स्टाफ,आशा कार्यकत्रियों, आशा फैसिलिटेटर एवं समाजसेवी नीतू वालिया द्वारा प्रतिभाग किया।

संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा प्रसवपुर 4 ए.एन.सी स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के लिए जनपद के चकराता ब्लॉक स्थित कोटी कनसर क्षेत्र में भी मंगलवार को स्वास्थ्य होम डिलीवरी के प्रचलन को रोकने, अस्पताल में प्रसव को बढ़ावा देने और उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हसनपुर शेरपुर में भी आज स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन किया गया।

जनपद में संस्थागत प्रसव को शत प्रतिशत पहुंचाने को लेकर शहरी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर अभियान के तहत आशा कार्यकत्रियों आशा फैसिलिटेटर वह एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं के घर जाकर उन्हें संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ-साथ जनपद में स्थापित कंट्रोल रूम से गर्भवती महिलाओं को कॉल के माध्यम से संपर्क कर स्वास्थ्य जांच एवं अस्पताल में प्रसव कराने को लेकर परामर्श दिया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email