चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ की देहरादून जनपद शाखा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नवीन कुमार नवानी, जिला मंत्री दिनेश गुसाईं के नेतृत्व में जिला संस्क्षक जिला कोषाधिकारी और सभी पदधिकारी और सदस्यों द्वारा देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने डॉ. मनोज कुमार शर्मा को संघ की मांगो से अवगत कराया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की सभी पूर्ण मांगो का समय से निस्तारण किया जायेगा जिस पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून का आभार प्रकट किया गया है।
नवीन कुमार नवानी बने चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष, देहरादून के सीएमओ से की शिष्टाचार भेंट