एक सप्ताह में शासन को भेजें NHM कर्मियों की मांगों का सकारात्मक प्रस्ताव : सुबोध उनियाल

देहरादून: उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अधीन कार्यरत कर्मियों की दीर्घकालिक मांगों के निराकरण की कार्यवाही को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देशों से नई गति मिली है। मंत्री सुबोध उनियाल ने मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड को निर्देश दिए हैं कि वे अगले एक सप्ताह के भीतर कर्मचारियों की मांगों से जुड़े बिंदुओं पर सकारात्मक प्रस्ताव शासन को प्रेषित करें। उल्लेखनीय है कि एनएचएम कर्मियों द्वारा लंबे समय से मानव-संसाधन नीति (एचआर पॉलिसी) के निर्धारण और कर्मियों के नियमितीकरण बावत अपनी मांगें दोहराई जाती रही हैं। स्वास्थ्य मिशन कर्मी वर्ष 2016 से सेवा व बेहतर सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी इन मांगों के निराकरण की मांग करते आ रहे हैं।

हाल ही में स्वास्थ्य मिशन कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर अपनी मांगें दोहराई थीं। इस संदर्भ में मंत्री जी की पहल पर बैठक एवं विमर्श से सकारात्मक प्रक्रिया तेज हुई है। तात्कालिक तौर पर इससे ऐसे कर्मियों को वेतन के साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा व अवकाश सुविधाएं बेहतर हो सकेंगी।

इसके साथ ही प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को इस संबंध में शासन से समन्वय स्थापित कर कर्मियों की मांगों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *