केदारनाथ उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मोहनखाल चोपता मोटर मार्ग के निर्माण करने की घोषणा की थी और घोषणा होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त किया गया था। इस विषय पर कांग्रेस से केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत का कहना है कि 18 अगस्त 2025 को घोषणा के एक साल बाद उस पर कार्यवाही करने के लिए तय लोक निर्माण विभाग को बदल कर वन एवं पर्यावरण विभाग कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के 2 साल बीत गए लेकिन कोई प्रभावी कार्यवाही जैसे नोडल विभाग का चयन, संयुक्त निरीक्षण, वन भूमि हस्तांतरण आदि के लिए शासनादेश और प्रारंभिक व्यय संबंधी किसी प्राविधान पर कार्य नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये हाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उस योजना से संबंधित घोषणा से है जो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के गांव की है।



