लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगो की सुरक्षा का जायजा लेने के लिये राजपुर रोड विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने मन्नुगंज, रिस्पना, मोहिनी रोड और अन्य नदी नालों के किनारे बसे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों का हाल चाल जाना और स्थानीय लोगो से बात-चीत कर जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सतर्कता बरतने की सलाह दी। इसी के साथ उन्होंने किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिये आपातकाल परिचालन केंद्रो से सम्पर्क में रहने की अपील की।

खजान दास ने मानसून काल के दौरान प्रशासन को हमेशा अलर्ट मोड़ मे रहने और किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिये हमेशा तैयार रहने के निर्देश दिये। उन्होंने जनमानस से कहा कि वे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उनसे सम्पर्क करे और प्रदेश सरकार जन मानस की सेवा और समस्याओं के समाधान के लिये चौबीसों घंन्टे तत्पर है। मंत्री खजान दास ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर नदी तट पर बने सुरक्षा पुस्तों की स्थिति, वर्षा से हुए नुकसान और संभावित जोखिम भरे स्थानों की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर निदेशक गढ़वाल मण्डल विशाल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष भाजपा पंकज शर्मा, महामंन्त्री भाजपा अंकुर जैन सहित अनेक स्थानीय लोग साथ रहे।



