आपदा प्रभावित उद्यम परिवारों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदान किए सहायता राशि के चैक

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में रीप परियोजना के तहत आपदा प्रभावित ग्राम पंचायतों की महिला समूह के उद्यम परिवारों को रुपये 14.25 लाख की लागत के आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है और प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की आजीविका को पुनः सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आजीविका को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपदा से प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email