अंबेडकर जयंती हमें समानता न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है : खजान दास

उत्तराखंड के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिवस पर राजधानी देहरादून के घंटाघर स्थित अम्बेडकर पार्क और डीएल रोड पर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ.अम्बेडकर को नमन करते हुये समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर खजान दास ने देशवासियों से डॉ. अम्बेडकर के आदर्शो को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।उन्होंने कहा कि यह दिन हमें समानता न्याय और बन्धुत्व का सन्देश देता है और हमें बाबा साहेब का प्रसिद्ध मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के आदर्शों को अपना कर एक समता मूलक समाज के निर्माण के लिये सदैव तत्पर रहना चाहिये।

समाज कल्याण मंत्री ने यह भी कहा कि भारत रत्न बाबा साहब लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया है और बाबा साहेब का सम्पूर्ण जीवन ही मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। समाज डाक्टर अम्बेडकर के बहुमूल्य योगदान को कभी भुला नही सकता है। बाबा साहेब सामाजिक न्याय के प्रतीक थे और एक दलित परिवार से उठकर वे आजाद भारत के पहले कानून मंत्री बने।

इस अवसर पर भाजपा कानपुर मण्डल अध्यक्ष राहुल लारा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष एंव भाजपा के वरिष्ठ नेता उमा नरेश तिवारी, अजय आकाश, देविका रानी, तारा देवी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email