पूर्वी बांगर में भगवान घुणेश्वर महाराज की पावन तोष यात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी

रुद्रप्रयाग: कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने पूर्वी बांगर क्षेत्र में आयोजित भगवान घुणेश्वर महाराज की पावन तोष यात्रा में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों के साथ धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने भगवान घुणेश्वर महाराज और क्षेत्रपाल देवता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से आत्मीय संवाद भी किया और क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं और आवश्यकताओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए धार्मिक आयोजन में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *