युवाओं के मन में 2047 तक भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की सोच को मजबूत बनाना है : खजान दास

देहरादून: समाज कल्याण मंत्री और उत्तराखंड में “सपनों का भारत 2047” अभियान के संयोजक खजान दास ने आज देहरादून के सी.एन.आई इन्टर कालेज में आयोजित सेवा कार्य, भाषण, चित्रकला, पेंन्टिग प्रतियोगिता और प्रदर्शंनी में भाग लिया और पुरूस्कार वितरण किया।

खजान दास ने स्कूल में आयोजित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करनें वाले विद्यार्थियों और उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की प्रशंसा करते हुये समस्त शिक्षको और विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुये कहा कि युवाओं के मन में 2047 तक भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की सोच को मजबूत बनाना है और सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को चित्रों और भाषणों के जरिए विकसित भारत 2047 पर अपने विचार साझा करने के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में रंगोली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और विद्यार्थियों द्वारा भविष्य के आधुनिक भारत की कल्पना को प्रस्तुत किया जाना है।

खजान दास ने यह भी कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का विजन 2047 के तहत आत्मनिर्भरता, सेमीकंडक्टर निर्माण, रक्षा उत्पादन, हरित ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई) पर विशेष जोर है। बुनियादी ढांचा के तौर पर आधुनिक हाईवे, मजबूत रेलवे नेटवर्क और डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार। सामाजिक उत्थान को लेकर सभी नागरिकों के लिए समान गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, समान अवसर सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर सी.एन.आई स्कूल की प्रधानाचार्य रीबिका, नगर निगम पार्षद अशोक डोबरियाल, स्कूल के शिक्षकगण नैन सिह पंवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *