राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने किया वरिष्ठ व्यापारियों के सम्मान समारोह का शुभारंभ, अनुभवी व्यापारियों को किया सम्मानित

अगस्त्यमुनि। सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद् के उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने अगस्त्यमुनि नगर व्यापार मंडल द्वारा आयोजित वरिष्ठ व्यापारियों के सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ और अनुभवी व्यापारियों को सम्मानित किया। चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि व्यापारी हमारे स्थानीय अर्थतंत्र की मजबूत आधारशिला हैं। उनके अनुभव, मेहनत और समर्पण ने अगस्त्यमुनि के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।उन्होंने इस आयोजन के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी और समस्त व्यापार मंडल को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email