बच्छणस्यूं में एस.आई.आर अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ली मंडल पदाधिकारियों की बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

रुद्रप्रयाग: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने बच्छणस्यूं मंडल में एस.आई.आर अभियान के संबंध में मंडल पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में SIR अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति, संगठन की भूमिका को सशक्त बनाने और प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा, “संगठन की मजबूती ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। एस.आई.आर अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बूथ हमारी सबसे मजबूत इकाई है और हमें बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त करना है।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रियता, आपसी समन्वय और पूर्ण निष्ठा के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि एस.आई.आर अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी कार्यकर्ता इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत, मंडल अध्यक्ष बच्छणस्यूं श्री शशि सिंह नेगी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र प्रसाद जोशी, मंडल उपाध्यक्ष श्री राकेश चंद्र, बुद्धिबल्लव ममगाई सहित मंडल पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र पालक, सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष और बीएलए-2 उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email