डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस

रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को जिलेभर में “बलिदान दिवस” के रूप में मनाया। जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग सहित मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर विचार गोष्ठियों का भी आयोजन किया गया।

जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में आयोजित गोष्ठी में जिला प्रभारी सतीश लखेड़ा ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी थे, जिन्होंने ‘एक देश, एक विधान’ के सिद्धांत को स्थापित करने के लिए संघर्ष किया और धारा 370 के विरोध में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली राजनीतिक विचारधारा को मजबूत आधार दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है।

इस दौरान केदारनाथ विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा नौटियाल ने उखीमठ मंडल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का भाव आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम कठैत , राज्य मंत्री विजय कप्रवान, चंडी प्रसाद भट्ट, ऐश्वर्या रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रम कंडारी,जिला महामंत्री अरुण चमोली, राय सिंह राणा, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, जिला उपाध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, अनूप सेमवाल, जिला कार्यालय प्रभारी सुनिल नौटियाल, महिला आयोग की सदस्य दर्शनी पंवार,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जनलोकी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सतीश गोस्वामी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष कंडारी, युवा मोर्चा महामंत्री ऋतिक नौटियाल ने अपने अपने मंडलों के अंतर्गत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन के योगदान को याद किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email