टिहरी की घटना को तूल देने मे छिपा है कांग्रेस के मन में वैरागीवाला का दर्द: मनवीर चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस बेवजह टिहरी मे हुए दलित युवक की हत्या को तूल दे रही है, जबकि मामले मे आरोपी सलाखों के पीछे है। असल में टिहरी की घटना को कानून व्यवस्था से जोड़कर वह वैरागीवाला के दर्द को बयां कर रही है।

कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि विकास नगर के वैरागीवाला और टिहरी की घटना में कोई समानता नहीं है और कांग्रेस को अपना चश्मा बदलने की ज़रूरत है। टिहरी में दलित युवक की हत्या दो परिवारों की रंजिश है, जबकि वैरागीवाला में हुई हत्या समुदाय विशेष द्वारा मोबलिंचिंग में हुई। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आये सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से स्थिति साफ है कि किस तरह युवक की घेरकर हत्या की गयी और दर्जनों लोग इसमें सम्मिलित थे। 5 लोग गिरफ्तार किये गए है और एक दर्जन से अधिक लोग मामले में नामजद हैं।

मनवीर चौहान ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की खातिर दोनों ही घटनाओं में समानता बताकर भ्रम फैला रही है। कांग्रेस को साफ करना चाहिए कि वैरागीवाला में जो एक्सन हुआ क्या वह गैर कानूनी था और उससे वह असहमत है? टिहरी में दलित युवक की हत्या के बाद समय पर ज़रूरी कानूनी प्रक्रिया और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का स्टैंड साफ है कि किसी के द्वारा भी राज्य में हिंसक गतिविधियों को अंजाम देकर सौहार्द के वातावरण को चोट पहुंचाने की कोशिश पर कड़ी कारवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि डेमोग्राफी चेंज करने जैसे प्रयास या लैंड जिहाद के लिए भी पार्टी कानून लेकर आयी है और ऐसे तत्वों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का सिद्धांत सबका साथ और सबका विकास पर आधारित है, लेकिन देव भूमि में किसी भी तरह का जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उत्तराखंड अपनी शांत और अतिथि परंपरा के लिए जाना जाता है। किसी को वादियों के सुकून को छीनने की आज़ादी नहीं दी जा सकती है। वहीं कांग्रेस की मंशा में छिपी खोट को जनता समझ चुकी है और बर्दाश्त नहीं करेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email