समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने आज लोकतांत्रिक रुप में निर्वाचित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सेवक के रूप में निरन्तर सबसे अधिक समय तक कार्य करने का एतिहासिक रिकार्ड बनाने पर अपने कुलदेवता महासू महाराज के मंदिर में पुजा अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चिरायु और निरोग होने की कामना करते हुये समस्त देशवासियों को बधाई और शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर खजान दास ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने नई ऊँचाईयों की ओर अग्रसर होते हुए कई क्षेत्रो में एतिहासिक रिकार्ड कायम किये है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रहित, सुशासन, जनकल्याण, के लिये एक सेवक के रूप में समर्पित रुप से काम करते हुये भारत को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email