पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के भवनों और रिसर्च सेंटरों के विस्थापन के संबध में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तार कार्य के चलते ध्वस्त हुए पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के भवनों और रिसर्च सेंटरों के विस्थापन को लेकर बजट राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण में सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि और अनुसंधान से जुड़े संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इस विषय में शीघ्र उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email