फिक्की फ्लो उत्तराखंड द्वारा “सेहत और सुरक्षा” स्वास्थ्य जांच और वेलनेस स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

फिक्की फ्लो उत्तराखंड की अध्यक्ष तृप्ति बहल के नेतृत्व में 23 मई को “सेहत और सुरक्षा” स्वास्थ्य जांच और वेलनेस स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप देहरादून स्थित कृष्ण मेडिकल सेंटर में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। यह शिविर सभी नागरिकों के लिए खुला रहेगा तथा अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई है।

यह पहल अमृतसर आई क्लीनिक, लसिक लेजर सेंटर और कृष्णा मेडिकल सेंटर के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य लोगों को समय रहते स्वास्थ्य जांच, स्वस्थ जीवनशैली तथा सुलभ निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। इस वेलनेस कैंप में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे, जिनमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकृति पोखरियाल, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धांत खन्ना और डेंटिस्ट डॉ. गिगल रस्तोगी शामिल हैं। कैंप में व्यापक नेत्र जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श, गैस्ट्रो जांच, डायबिटीज स्क्रीनिंग, हाई ब्लड प्रेशर जांच, फाइब्रोस्कैन (गॉलब्लैडर/लिवर) अल्ट्रासाउंड जांच, सामान्य और विशेष स्वास्थ्य परीक्षण, दंत और मौखिक स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

इस पहल का उद्देश्य आज की तेज़-रफ्तार जीवनशैली में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं एवं समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस शिविर के माध्यम से फिक्की फ्लो उत्तराखंड समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और लोगों को अपने स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करना चाहता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गिगल रस्तोगी, लीड – हेल्थ, वेलनेस एवं लाइफ स्किल्स, फिक्की फ्लो उत्तराखंड द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर चेयरपर्सन तृप्ति बहल ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं वेलनेस आधारित कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और सभी आयु वर्ग के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email