समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने दिया वरिष्ठ नागरिक संगठन को समस्याओं के समाधान का आश्वासन

देहरादून में आज संयुक्त नागरिक संगठन के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के समाज कल्याण मंत्री खजान दास से भेट कर उनको उत्तराखंड के माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण नियमावली 2011 के क्रियान्वयन को लेकर राज्य स्तर समेत जनपद स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निवारण को लेकर समितियों का गठन करने और अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न सुझाव दिये जिस पर समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने तत्काल सचिव और संबधित अधिकारियों को संबंधित आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

खजान दास ने कहा कि हमारी सरकार और धुरंधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदैव बुजुर्गों का सम्मान करते है और समय-समय पर तमाम बुजुर्गो और अन्य पीड़ित लोगों की समस्याओं से संबधित विषयों पर शासन के साथ-साथ कमिश्नरियों सहित जिलाधिकारियों से फीड बैक लेते रहते है। इसके साथ हम तमाम वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगकर उनसे संबंधित विभिन्न समस्याओं का निवारण करते हैं।

खजान दास ने यह भी कहा कि वे शीघ्र ही बुजुर्गों के हितो के लिये समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी किये गये अधिनियम के अनुरूप शासन के अधिकारियों के साथ-साथ जिलास्तर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों के साथ अब तक समितियों के गठन के लिए की गई कार्रवाईयों की समीक्षा करेगे जिसमें वरिष्ठ नागरिक संगठनो के पदाधिकारियों को सम्मिलित कर सुझाव मांगते हुये तमाम बिन्दुओ जैसे बुजुर्गो के स्वास्थ्य, सुरक्षा, संचार, पेंशन आदि विषयों पर वरिष्ठ नागरिक को आ रही समस्याओं के समाधान सहित सार्वजनिक स्थलों और सरकारी कार्यालयों जैसे पुलिस थानों, अस्पतालो, परिवहन स्टेशनों पर सम्मानपूर्वक प्रथमिकता दिये जाने सहित अनेक विषयों पर ठोस निर्णय लिये जायेगे जिससे वरिष्ठ नागरिको से संबधित किसी समस्या की पुनरावृति न हो।

प्रतिनिधिमण्डल में वरिष्ठ नागरिक समिति के गिरीश चन्द्र, नरेश चन्द्र, कुला श्री, मुकेश नारायण, महासचिव सुशील त्यागी, सचिव देवेंद्र पाल मोन्टी, अश्वनी कुमार बख्शी, खुशवीर सिंह, प्रकाश नागिया, डा० दिनेश सक्सेना, केशव चन्द्र उनियाल, डा० राकेश डंगवाल, रजनीश मित्तल, एल आर कोठियाल, जसवीर सिंह, ठाकुर शेर सिंह, एस. के गुप्ता के साथ अनेक वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email