लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान को घर घर तक पहुंचाएं – डॉ सुनीता टम्टा

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा देहरादून के ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सहयोग से लैंगिक भेदभाव और लिंग चयन को कहें – ना विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल उत्तराखंड की डी.जी हेल्थ डॉ. सुनीता टम्टा द्वारा किया गया।

देहरादून के सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाओं के लिए समानता का अर्थ अवसरों की समानता है। लिंग के आधार पर भेदभाव विधि के अधीन दंडनीय अपराध है। इस अपराध को रोकने हेतु समाज को और विशेष रूप से चिकित्सकों को भी आगे आना होगा। संयुक्त निदेशक विधि जी सी पंचोली और अभियोजन अधिकारी सोफिया बेगम द्वारा पीसीपीएनडीटी अधिनियम और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर अधिनियमित अन्य कानूनी अधिकारों की जानकारी छात्र छात्राओं को प्रदान की गई। चीफ एल डी सी अजय बडोनी द्वारा छात्र छात्राओं को बालिकाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि अम्बर कोटनाला द्वारा बालिकाओं के लिए विधिक सेवा एवं सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। संस्थान में रेडियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ गोपेश द्वारा भी बालिका दिवस के अवसर पर लिंग जांच रोकने संबंधी जानकारी दी गई। इससे पहले संस्थान में छात्र छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सहित अन्य अधिकारियों एवं संस्थान के प्राध्यापकों द्वारा रैली में प्रतिभाग किया गया।

कार्यशाला के दौरान संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा लैंगिक भेदभाव को ना कहें विषय पर पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में कवितापाठ करने वाली छात्रा और नाटिका प्रस्तुत करने वाले प्रस्तुतकर्ता छात्र छात्राओं को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एवं अधिकारियों को संस्थान द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा, संस्थान के डीन डॉ एस एल जेठानी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पी.सी.पी.एन.डी.टी. डॉ बिमलेश जोशी, संयुक्त निदेशक विधि जी सी पंचोली, संस्थान के एसोसिएट डीन एस एस डोगरा, संस्थान के रेडियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ गोपेश, पीसीपीएनडीटी समन्वयक ममता बहुगुणा, उदय सिंह सहित संस्थान के प्राध्यापक, कर्मचारी और अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email