मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को दी दीपावली की शुभकामनाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय कॉलोनी स्थित पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के आवास पर पहुंचकर उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. निशंक को पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच दीपावली के पावन पर्व के साथ-साथ प्रदेश के विकास, जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और वर्तमान समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. निशंक का अनुभव प्रदेश के निरंतर विकास में हमेशा मार्गदर्शक की भूमिका निभाता रहा है।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने भी मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दीपावली की बधाई दी और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। मुलाकात के अवसर पर कई अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *