सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड विकासनगर के शेरपुर में दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

विकासनगर: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड विकासनगर के अंतर्गत ग्राम शेरपुर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा की उपस्थिति रही। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के साथ गैर-संचारी रोगों (NCD), टीबी स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परामर्श और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं।

शिविर में कुल 208 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, जिनमें 126 पुरुष और 82 महिलाएँ शामिल रहीं। गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के अंतर्गत कुल 84 लोगों की हाइपरटेंशन और डायबिटीज को लेकर जाँच की गई। इसके साथ 72 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 84 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और 30 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की गई।

शिविर में कुल 205 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग की गई। इसके अतिरिक्त 41 दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए गए। आयुष्मान भारत हेल्थ मिशन के अंतर्गत 13 लोगों की आभा आईडी बनाई गईं और 2 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा आमजन को नियमित स्वास्थ्य जाँच कराने, गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूक रहने और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग और संबंधित कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *