केदारनाथ। राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट अगस्त्यमुनि के चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान राज्य मंत्री विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच रहकर उनकी प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विद्यालय परिवार द्वारा हीरा सिंह नेगी जी को ज्ञान गंगा सम्मान से सम्मानित किया गया।राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा “स्वयं से पहले समाज” का भाव राष्ट्रीय सेवा योजना की मूल भावना है, जो युवाओं को सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने का कार्य करती है।शिक्षा के माध्यम से समाज निर्माण में योगदान देने वाले शिक्षक का सम्मान वास्तव में प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर उन्होंने केदारनाथ की पूर्व विधायक स्वर्गीय श्रीमती शैला रानी रावत को याद करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और दूरदृष्टि का परिणाम है कि यह विद्यालय आज क्षेत्र के अनेक विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य कर रहा है। उनके द्वारा स्थापित इस शिक्षण संस्थान में आज विद्यार्थियों के बीच उपस्थित होना उनके शिक्षा और समाज सेवा के संकल्प को स्मरण करने का भी अवसर है। स्वर्गीय शैला रानी रावत को विनम्र श्रद्धांजलि। उनके विचार, सेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री ऐश्वर्या रावत, जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी, हर्षवर्धन बैंजवाल,कार्तिकेय मंदिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी, पूर्व प्रधान दलीप राणा, वीरांगना संगठन की अध्यक्ष माधुरी नेगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनेन्द्र सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठजनों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



