ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के स्वागत में आयोजित किया कार्यक्रम, रखीं अपनी समस्याएं,समाधान का मिला आश्वासन

ऋषिकेश। ऋषिकेश ट्रक ओनर्स एसोसिएशन और विभिन्न परिवहन यूनियनों के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का भव्य स्वागत कर उनसे मुलाकात की। इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने परिवहन व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को मंत्री के समक्ष विस्तार से रखा।

पदाधिकारियों ने वाहन संचालन, परमिट, कराधान, पार्किंग, सड़क सुविधाओं तथा परिवहन व्यवसाय से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनका त्वरित निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि राज्य सरकार परिवहन क्षेत्र से जुड़े वाहन स्वामियों, चालकों और व्यवसायियों के हितों के संरक्षण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व कैविनेट मंत्री और ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शम्भू पासवान, अपर आयुक्त परिवहन सनत कुमार सिंह, आरटीओ संदीप सैनी, ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जगमोहन सकलानी, जितेंद्र नेगी (टीजीएमओसी), ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत, गढ़वाल मोटर्स एसोसिएशन के गाजे सिंह रोशन, पूर्व चेयरमैन ऋषिकेश दीप शर्मा, संजय शास्त्री, भोपाल सिंह नेगी, दिनेश बहुगुणा, अमित गुप्ता, वीरेंद्र भारद्वाज सहित विभिन्न परिवहन यूनियनों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में यूनियन प्रतिनिधियों ने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा, जिससे परिवहन व्यवसाय को नई गति मिलेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email