अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम गौरवान्वित करने वाले गोल्डन बॉय का निधन देश के लिये अपूर्णीय क्षति : खजान दास

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुये ईश्वर से जसपाल राणा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

खजान दास दास ने कहा कि साधारण परिवेश से निकल कर दुनियाभर में उत्तराखण्ड और देश का मान बढ़ाने वाले जसपाल राणा के निधन की ह्रदय विदारक घटना ने मन को झकझोर कर रख दिया है, सच में विश्वास नही हो रहा है कि उत्तराखण्ड और देश की शान गोल्डन बॉय अब हमारे बीच में नहीं है। उन्होंने कहा कि खेल जगत ने आज एक ऐसे सितारे को खो दिया है जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती है। जसपाल ने अपने कठिन परिश्रम से देश का ही नही हमारे जौनपुर का नाम भी देश और दुनिया में गौरवान्वित किया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email