रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भाग लिया। बैठक का संचालन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष ने किया।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई, जिसमें बताया गया कि वे लगातार 12 वर्षों तक पूर्ण बहुमत से चुनी गई सरकार का नेतृत्व करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने हैं।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं, और भाजपा कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित हैं।

