₹3.83 करोड़ की लागत से हुआ चन्दर नगर नाले का कायाकल्प, सिंचाई मंत्री के साथ किया नाले का लोकार्पण

राजपुर रोड विधान सभा के वार्ड 20 में मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत चन्दर नगर नाला रोड पर स्थित पुल से त्यागी रोड तक भूमिगत किये गये चन्दर नगर नाले का सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के साथ लोकार्पण किया। इस अवसर पर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आपके विधायक खजान दास जो वर्तमान सरकार में हमारे सहयोगी भी है बहुत ही कर्मठ और जनप्रिय नेता है और सदैव हमें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते रहते हैं। इसी का परिणाम है कि आज हम आपके क्षेत्र में 3.83 करोड़ रुपए की लागत के कार्य का लोकार्पण कर रहे हैं।

लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि हमारी सरकार लगातार प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है और हमारे युवा यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता के द्वार जनता की सरकार के संकल्प के रूप में तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं बनाकर प्रदेश का चहुमुखी विकास कर रहे है। मंत्री खजान दास ने कहा कि पूर्व निर्मित खुले नाले के कारण क्षेत्रवासियों को लगातार नाले में पानी भरने व गन्दगी से बिमारियों और संक्रमण का खतरा बना रहता था जिससे अब क्षेत्रवासियों को निजात तो मिलेगी ही इसके साथ-साथ भूमिगत किये गये नाले के ऊपर आरसीसी बॉक्स और सम्पर्क मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को मोटर मार्ग के आवागमन की भी सुविधा मिली है जो चन्दर नगरवासियों के लिये किसी मील के पत्थर से कम साबित नहीं होगी।

इस अवसर पर दायित्वधारी अशोक वर्मा, मधु भट्ट, श्याम अग्रवाल, भगवत प्रसाद मकवाना जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता रेलवे बोर्ड के सदस्य गोपाल पुरी, विशाल गुप्ता, गुरप्रीत छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा, पंकज शर्मा, पार्षद रोहन चन्देल, पूर्व पार्षद देवेंद्र पाल मोंटी, जयपाल वाल्मीकि, मण्डल महामंत्री राहुल पंवार, विमला थपलियाल और भाजपा के अनेक वरिष्ठ जन पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ तमाम उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email