समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने झंडा साहिब महंत देवेंद्र दास से की शिक्षाचार भेंट

उत्तराखंड के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने राजधानी देहरादून में झंडा जी दरबार साहिब में माथा टेककर वहां के महंत देवेंद्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और दरबार साहिब में देश और प्रदेश की तरक्की के लिये आराधना की।

इस मौके पर खजान दास ने कहा कि उन्होने महंत देवेंद्र दास से विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन लिया उन्होंने कहा कि महन्त द्वारा देश और प्रदेश में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में किये जा रहे सामाजिक कार्यो की जितनी भी प्रसंशा की जाय, वह कम ही है चाहे मेडिकल के क्षेत्र में हो या शिक्षा के क्षेत्र में हर क्षेत्र में श्री गुरू राम राय दरबार द्वारा अनुकरणीय कार्य किये जा रहे है।

इस अवसर पर व्यापार मण्डल व भाजपा के वरिष्ठ नेता विशाल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पार्षद वैभव अग्रवाल के साथ अनेक लोग उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email