देहरादून के विकासखण्ड रायपुर के अंतर्गत ग्राम द्वारा समोली में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग देहरादून की टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में मरीजों और लाभार्थियों को निःशुल्क ओपीडी सेवा और स्वास्थ्य जांच उपलब्ध करायी गयी।

शिविर में जनपद देहरादून के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, प्रभारी सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, सीएचसी रायपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रताप रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिमलेश जोशी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक उमेश सिरसवाल के अन्य क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर में स्त्री रोग के कुल 32 जांच हुई जिसके अलावा गैर संचारी रोग की 87 जांच हुई। वहीं इसके साथ बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 200 लोगों की स्क्रीनिंग की गई और 30 परिवारों ने परिवार नियोजन परामर्श लिया। इसके साथ 30 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए और 4 दिव्यांगजनो के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए। वहीं टीबी की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्य कर रहा है जिसके तहत इस स्वास्थ्य शिविर में 14 लोगों की टीबी जांच की गई। वही 11 ग्रामीणों की रक्त जांच भी की गई और 22 लोगों द्वारा किशोर स्वास्थ्य परामर्श लिया गया।
