प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए जिन सड़कों पर पैचवर्क कार्य किए जाना है, वह कार्य शीघ्रता से किए जाएं- सतपाल महाराज

राज्य के पर्यटन और लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने हरिद्वार के सी.सी.आर सभागार में लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और पी.एम.जी.एस.वाई द्वारा प्रदेश में किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की।

बैठक की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन जो भी सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ नवीनतम तकनीक का प्रयोग करते हुए त्वरित गति से किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए जो भी पैचवर्क कार्य किए जा रहे है, उन कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता से किए जाए ताकि आवागमन में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाए और जिन सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उन सड़कों पर वाहनों के संचालन के लिए परिवहन विभाग से स्वीकृति लेने के भी निर्देश दिए गए।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए कहा कि देहरादून के सुद्धोंवाला से मसूरी तक वैकल्पिक रोड कनेक्टविटी के लिए डीपीआर तैयार की गई है और साथ ही अलाइनमेंट का कार्य भी हो गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों में पैचवर्क से संबंधित 1456 शिकायतें दर्ज की गई थी, जिसमें से 1444 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में लगने वाले जाम से जल्द ही निजात मिलेंगी, इसके लिए कैंची धाम बाईपास का कार्य स्वीकृत हो गया है और जून तक वैली ब्रिज तैयार कर यातायात डायवर्ट कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सिंगटाली पुल निर्माण के लिए वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद शीघ्र ही पुल का निर्माण कार्य किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को महत्वपूर्ण स्थलों पर रोड साइनेज को उपयुक्त ढंग से लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 2027 में होने वाले कुंभ मेले को दिव्य एवं भव्य ढंग से आयोजित करने के लिए किए जाने वाले निर्माण कार्यों की एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा बैठक की गई। उत्तराखंड सरकार द्वारा कुंभ मेला के निर्माण कार्यों के लिए विभिन्न विभागों को धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। कुंभ मेले में स्थाई कार्यों पर जोर दिया गया है तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निर्माण कार्यों में समुचित गुणवत्ता सुनाश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में सचिव लोनिवि पंकज कुमार पांडे, प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा, मुख्य अभियंता रंजीत सिंह रावत, अधीक्षण अभियंता हरिद्वार डी. पी. सिंह के साथ कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email