22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट : हेमंत द्विवेदी

देश के ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वृष लग्न में सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। आज शिवरात्रि के अवसर पर परंपरानुसार केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के साथ समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण और बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल व मंदिर समिति सदस्यों, धर्माचार्यों,जन प्रतिनिधियों वेदपाठियों और पंचगाई हकहकूकधारियों और प्रशासन की उपस्थिति में ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के बाद कपाटोद्घाटन की तिथि घोषित हुई। वहीं इसके बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के केदार प्रस्थान का कार्यक्रम भी घोषित हो गया। इस अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भव्य रूप से 9.5 क्विंटल फूलों से सजाया गया और दानीदाताओं ने भंडारे आयोजित किये। इसके साथ सैकड़ो श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दर्शन किये और यहां का वातावरण जय श्री केदार के उदघोष के साथ भक्तिमय हो गया।

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के कार्यक्रम में उखीमठ पहुंचे बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के अवसर पर सभी देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी और बदरीनाथ-केदारनाथ के साथ चारधाम यात्रा को लेकर सभी तीर्थयात्रियों को आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा की तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा आस्था, परंपरा और आजीविका का समन्वित स्वरूप है जिसमें हक-हकूकधारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंदिर समिति परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के कुशल नेतृत्वशील मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए बीकेटीसी राज्य सरकार और प्रशासन के साथ समन्वय से कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुल रहे है और आज केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित होते ही अब बीकेटीसी यात्रा तैयारियों को गति देगी। वहीं बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निश्चित होते ही बीकेटीसी ने यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली है और इसी संदर्भ में मंदिर समिति कार्यालयों विश्राम गृहों का निरीक्षण भी चल रहा है।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि आज पूर्वाह्न शिवरात्रि को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में संपन्न हुए कपाट खुलने की तिथि निर्धारण के कार्यक्रम में भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली यात्रा का केदारनाथ पहुंचने का कार्यक्रम भी घोषित हुआ। श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में 18 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा अर्चना संपन्न हो जायेगी। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से 19 अप्रैल को फाटा रवाना होगी जिसके बाद 20 अप्रैल को दूसरे पड़ाव में गौरीकुंड और 21 अप्रैल अप्रैल को पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलेंगे।

वहीं इस यात्रा वर्ष केदारनाथ धाम में एम.टी गंगाधर मुख्य पुजारी का दायित्व संभालेंगे, मदमहेश्वर धाम और ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ की शिवलिंग और पूजा व्यवस्था का दायित्व शिवशंकर लिंग संभालेंगे। पुजारी बागेश लिंग अतिरिक्त व्यवस्था में रहेंगे। वहीं शिवरात्रि के अवसर पर दानीदाता मुजफ्फरनगर निवासी अभिनव सुशील द्वारा ओंकारेश्वर मंदिर को फूलों से सजाने में सहयोग किया।

आज कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ऐश्वर्या रावत, चारधाम यात्रा मुख्य सलाहकार बीडी सिंह उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, प्रह्लाद पुष्पवान, सहित बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, उपजिलाधिकारी अनिल रावत, नगरपंचायत अध्यक्ष कुब्जा पुष्पवान,ब्लाक प्रमुख पंकज शुक्ला श्री केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी संतोष त्रिवेदी, पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत जिलापंचायत सदस्य अमित मैखंडी,प्रीति पुष्पवान,धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, औंकार शुक्ला, यशोधर मैठाणी, विश्वमोहन जमलोकी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवान, पूर्व ईओ आरसी तिवारी, फार्मेसी प्रभारी डा हर्षवर्धन बेंजवाल,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, पुजारी, श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी किशन त्रिवेदी, प्रमोद बगवाड़ी,विपिन तिवारी, जेई विपिन कुमार दफेदार विदेश शैव दीपक पंवार, कुलदीप धर्म्वाण कर्मचारी हकहकूकधारी, तीर्थ पुरोहित समाज एवं सैकड़ों श्रद्धालु जन मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email