उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने देहरादून के लोकभवन में उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण के साथ अल्पसंख्यक कल्याण को लेकर सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया। इसके साथ खजान दास ने समाज के हित में हम इसके अतिरिक्त और अधिक क्या-क्या काम कर सकते है और इसके अलावा विभिन्न विकास योजनाओं और नीतिगत मुद्दो पर चर्चा की। इस बीच समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने बताया कि राज्यपाल से मिलकर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई है।
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट