राजपुर विधायक खजान दास ने किया सार्वजनिक धर्मशाला भवन का भूमि पूजन

राजपुर रोड़ विधान सभा के वार्ड 24 शिवाजी मार्ग के छबीलबाग बस्तीवासियों की बरसो पुरानी धर्मशाला की मांग को पूरा करते हुए विधायक खजान दास ने विधायक निधी से 10 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए धर्मशाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

बाल्मीकि धर्मशाला का भूमि पूजन करते हुए विधायक खजान दास ने कहा कि उत्तराखंड के यशस्वी उर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सम्पूर्ण उत्तराखंड में अनेक विकास कार्य कराए जा रहे हैं जिसके फलस्वरूप आज प्रदेश विकास की राह पर निरन्तर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री की सजगता और कार्य शैली के कारण आज प्रदेशभर में सुलभ यातायात के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में हो रहे बेहतरीन कार्यों से प्रदेश निरंतर नये आयाम स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर पार्षद विशाल कुमार, पूर्व पार्षद मुरलीधर शर्मा, राजकुमार, विनोद कुमार, कई भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email