विधायक ने किया क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों के बदलने एंव नव निर्माण कार्यों का शिलान्यास

राजपुर रोड के विधायक खजान दास ने देहरादून के राजा रोड स्थित लक्ष्मी पार्क में विभिन्न गलियों में सीवर लाइन बिछाने व तत्संबंधी कार्यो का शिलान्यास किया। विधायक खजान दास ने देहरादून के लक्ष्मी पार्क, राजा रोड क्षेत्र के लोगो की बरसो पुरानी मांग पूरी करते हुए क्षेत्रवासियों को सीवरेज समस्या के समाधान के लिए 35.66 लाख रुपए से अधिक की सौगात दी जिससे लोगो के चेहरे खिल उठे। गौरतलब है कि नगर निगम क्षेत्र के झण्डा वार्ड क्षेत्र के कुछ हिस्सों में निवासरत हजारो की आबादी पिछले काफी समय से सीवर लाइन की समस्या से जुझ रही थी तथा उन्हें बार-बार सीवरेज टैंको की सफाई करवानी पड़ती थी। क्षेत्र में संकरी गलिया होने के कारण उनकी समस्या और भी बढ़ जाती थी जिस कारण लोगों को अत्यधिक समय और धन की बली देनी पड़ती थी और इसका जनहित में तत्काल संज्ञान लेते हुये विधायक ने समस्या का समाधान करवाया।

इस अवसर पर विधायक खजान दास ने कहा कि प्रदेश के युवा यशस्वी मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी की समस्याओं के निदान को लेकर स्पष्ट नीति है और प्रत्येक क्षेत्र के विकास की पिक्चर हमेशा उनके मन में बसी रहती है। खजान दास ने कहा कि मुख्यमंत्री सदैव विकास कार्यो पर पैनी नज़र रखते है और उनकी हर मुलाकात में मुख्यमंन्त्री द्वारा क्षेत्र की हर एक निर्माणाधीन योजनाओं उसकी गुणवत्ता और क्षेत्र में अन्य समस्याओं की जानकारी ली जाती हैं। मुख्यमंत्री की त्वरित कार्यशैली का असर है कि आज हर एक विकास कार्य समय अवधि में पूर्ण हो रहे हैं जिससे एक ओर सरकारी धन की बचत होती है। वही दूसरी ओर जनमानस तो समय पर तमाम विकास योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री धामी की स्पष्ट एंव पारदर्शी नीति का ही फल है कि आज तमाम विकास कार्यो को समय से स्वीकृतिया प्राप्त हो रही है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद वैभव अग्रवाल, भाजपा नेता गोपालपुरी, मण्डल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सहायक अभियन्ता जल संस्थान राघवेन्द्र डोभाल सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email