विधायक खजान दास ने की इन्दिरा मार्केट पुनर्निर्माण कार्यो की समीक्षा

राजपुर विधायक खजान दास ने देहरादून के एमडीडीए कार्यालय में उपाध्यक्ष बंसीधर तिवारी और इन्दिरा मार्केट पुर्ननिर्माण से प्रभावित दुकानदारों के साथ संयुक्त बैठक कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को समय के साथ गुणवत्तायुक्त नव निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये। इसके साथ खजान दास ने कार्य की अत्यधिक धीमी भौतिक प्रगति पर भी रोष व्यक्त किया। इस बीच खजान दास ने कहा कि कार्य की धीमी गति को देखकर ऐसे लगता है कि न तो कार्यदायी संस्था और एमडीडीए कार्य की निगरानी करने में दिलचस्पी ले रही हैं।बैठक में उपस्थित अघिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा भू:तल पर तीन छतो का निर्माण किया जा चुका है और शीघ्र ही अन्य कार्य पूर्ण होने के उपरान्त सी० और डी० ब्लाॅक की 270 दुकानों का निर्माण दिसम्बर 26 तक पूर्ण कर लिया जायेगा, तथा उसके बाद द्वितीय चरण में 385 दुकानों का निर्माण किया जायेगा।

विधायक खजान दास ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि जनता के संसाधनों और अधिकारों पर किसी को भी डाका नहीं डालने दिया जायेगा और वे हर रूप में जनता एवं प्रदेशवासियों के हितो की रक्षा के किसी भी रूप में पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंसीधर तिवारी, भाजपा नेता विशाल गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद रोहन चन्देल, इन्दिरा मार्केट के प्रधान श्री गुरभेज सिंह, सचिव जगदीश, सुरेन्द्र गुप्ता के साथ अनेक लोग उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email