वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास: सुबोध उनियाल

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पौड़ी गढ़वाल जनपद के कालागढ़ स्थित हाथी कैम्प का निरीक्षण कर वहां हाथियों के रखरखाव, आहार व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण और प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान हाथियों की देखभाल, उनके आवास, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा और महावतों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से सुनिश्चित किए जाएं और उनके पोषण, व्यायाम और देखभाल के मानकों को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

इस बीच वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हाथी हमारे वन तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और मानव-वन्यजीव समन्वय में उनकी भूमिका अहम है। इसे देखते हुए उनके संरक्षण, संवर्धन एवं बेहतर प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कैम्प की आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email