धामी मंत्रिमंडल में स्थान मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री भरतसिंह चौधरी ने अपने गृह क्षेत्र रानीगढ़ में मां हरियाली देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना के लिए पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि माँ हरियाली देवी पूरे क्षेत्र की आराध्य देवी है और इस क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने के लिए कार्य किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने रानीगढ़ क्षेत्र में कोट , जसौली, कोदिमा, लदोली, दयूली, क्वाली, तोरियल, गड़बू, घुड़साल, बीना और नगरासू सहित कई गांवों का भ्रमण कर स्थानीय जनता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।उन्होंने कहा कि जनता से मिल रहे स्नेह और आशीर्वाद से उन्हें नई ऊर्जा मिल रही है। मंत्री भरत सिंह चौधरी ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें मंत्री बनने से अधिक खुशी इस बात की है कि जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। उन्होंने बताया कि 25 वर्षों तक उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पिछले दो विधानसभा चुनावों में जनता ने उन्हें विजय दिलाकर सेवा का अवसर प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उनके लिए परिवार के समान है और वे हमेशा एक जनसेवक के रूप में उनके साथ खड़े रहेंगे।इस दौरान जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भुवनेश्वरी देवी चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शीला रावत, मंडल अध्यक्ष सैन सिंह बिष्ट , जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट,प्रधान कोट सुमन देवी, प्रधान जसौली बल्लभ जसोला, प्रधान कोटमा हनुमंत सिंह बिष्ट, प्रधान लदोली अनीता देवी, प्रधान दसौली प्रभाकर चौधरी, प्रधान क्वाली ज्योति देवी चौधरी, प्रधान बीना सुरेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दयोली प्रीति देवी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।