ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होना है हमारी प्राथमिकता : आशा नौटियाल

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सौरगढ़–सौड़भट्ट गांव मोटर मार्ग के क्यार्क से बावई अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक मिसिंग लिंकl मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया जिसके अंतर्गत 92.41 लाख रुपये की लागत से द्वितीय चरण के कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। इस मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना अधिक सुगम होगा।इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य सम्राट राणा ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से द्वितीय चरण के निर्माण कार्य की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि विधायक आशा नौटियाल के प्रयासों से यह संभव हो पाया है।

इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों तक विकास की सुविधाएं पहुंचाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सम्राट राणा, बावई ग्राम प्रधान शालनी देवी, सहायक अभियंता अनुराग त्रिपाठी, सूरज पाल गुसाईं,त्रिलोचन भट्ट,अमित प्रदाली,मानेंद्र कुमार, दीपक नेगी, भागचंद लाल, सत्येंद्र बरतवाल, भागचंद नेगी, श्री दुर्गा सिंह रावत, देवेंद्र बास्कंडी, सचेंद्र रावत, लक्ष्मण वर्तवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *