पिछड़े वर्ग के उत्थान को लेकर आयोग है कृत संकल्पित : संजय नेगी

उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी की अध्यक्षता में देहरादून के उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई योजित की गई। आयोग में हरिद्वार जनपद से शिकायतकर्ता राजकुमार, अंकित कुमार, जोनी पाल, उधम सिंह नगर जनपद से शिशु कुमार, टिहरी गढ़वाल जनपद से नन्दिनी गुसाई, उधम सिंह नगर जनपद से दिनेश, मिन्तो कौर, गंगाशरण, प्रेम सिंह यादव, देहरादून जनपद से संजीव चौहान, पौड़ी गढ़वाल जनपद से कुंवर विजेन्द्र सिंह, टिहरी गढ़वाल जनपद से कुंवर सिंह नेगी आदि शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई।

सुनवाई में आयोग द्वारा सर्वप्रथम शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुना गया। हरिद्वार जनपद से राजकुमार के शिकायती प्रकरण पर सुनवाई में निदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तराखण्ड की ओर से प्रतिनिधि के रूप में श्री एस.के वर्मा और शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। सुनवाई में शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी नियुक्ति वर्ष 1996 में रूड़की के कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक में संविदा के रूप में हुई थी। विभाग द्वारा प्रार्थी को आतिथि तक भी विनियमित नहीं किया गया है। विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अध्यक्ष संजय नेगी द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए विभाग को निर्देश दिए गए कि राजकुमार के शिकायती प्रकरण पर आयोग सदस्य प्रहलाद सिंह चौधरी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर 15 दिनों के अंदर विधिसम्मत कार्यवाही कर आयोग को कृत कार्यवाही से अवगत कराया जाय।

उधमसिंहनगर जनपद के शिशु कुमार के प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत आवासीय सुविधा उपलब्ध कराए जाने संबंधी शिकायती प्रकरण पर उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी की ओर से सहायक खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार यादव जसपुर उपस्थित हुए। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा आयोग को अवगत कराया गया कि शिशु कुमार संयुक्त परिवार में निवासरत होने के कारण उनकी माता मुन्नी देवी के नाम से प्रधानमंत्री आवास को लेकर आवास प्लस पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है। भारत सरकार से अन्तिम प्रतीक्षा सूची तैयार होने और आवास प्राप्त होने पर प्रार्थी को लाभान्वित किया जा सकेगा। अध्यक्ष संजय नेगी द्वारा सुनवाई में उक्त आधार पर पत्रावली निक्षेपित करने के निर्देश दिए गए।

देहरादून जनपद के कुंवर विजेन्द्र सिंह के जाति प्रमाण पत्र संबंधी प्रकरण पर पौड़ी गढ़वाल की जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया की ओर से प्रतिनिधि दिनेश नौटियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, तहसील-पौड़ी उपस्थित हुए। तहसीलदार, सदर, पौड़ी गढ़वाल द्वारा पत्र के माध्यम से 28 जनवरी को आयोग को अवगत कराया गया है कि शिकायतकर्ता और उनके पुत्र का जाति प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया है। आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी द्वारा सुनवाई में उक्त आधार पर पत्रावली निक्षेपित करने के निर्देश दिए गए। गंगाशरण के मारपीट उत्पीड़न संबंधी शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंहनगर की ओर से एसआई जगदीश चन्द्र तिवारी, बाजपुर, उधमसिंहनगर उपस्थित हुए। उनके द्वारा सुनवाई में आयोग को अवगत कराया गया है कि आयोग के निर्देश पर शिकायतकर्ता के प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया है। सुनवाई में अध्यक्ष द्वारा उक्त आधार पर पत्रावली निक्षेपित करने के निर्देश दिए गए।

जनपद उधमसिंहनगर के दिनेश के उत्पीड़न संबंधी शिकायती प्रकरण पर विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि एसआई जगदीश चन्द्र तिवारी, बाजपुर, उधमसिंहनगर द्वारा आयोग को अवगत कराया गया कि प्रकरण पर कार्यवाही कर निस्तारण कर दिया गया है। टिहरी गढ़वाल की नन्दिनी गुंसाई के देहरादून विदौली स्थित भूमि संबंधी शिकायती प्रकरण पर देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल की ओर से उप जिलाधिकारी, विकासनगर विनोद कुमार और देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की ओर से एसआई प्रवीन सैनी उपस्थित हुए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद उप जिलाधिकारी, विकासनगर द्वारा आयोग को अवगत कराया गया है कि शीघ्र ही प्रकरण का निस्तारण कर दिया जायेगा।

हरिद्वार जनपद के जोनी पाल के नियुक्ति संबंधी प्रकरण पर और अंकित कुमार के ऋण संबंधी प्रकरण पर आयोग के निर्देशों के अनुपालन में प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया है। देहरादून के संजीव चौहान के भूमि संबंधी प्रकरण पर अध्यक्ष द्वारा तहसीलदार ऋषिकेश को सुनवाई में जल्द से जल्द प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। आयोग द्वारा निम्न 13 शिकायती प्रकरणों सहित कुल छः शिकायती प्रकरणों का सुनवाई के दौरान मौके पर निस्तारण किया गया और अनु शिकायती प्रकरणों पर सम्बन्धित विभागो व अधिकारियों को समय सीमा के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित करके अगली सुनवाई में अपेक्षित पत्रावलीयों के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित होनेबके निर्देश दिए l

इस बीच आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि पिछड़े वर्ग के उत्थान को लेकर आयोग कृत संकल्पित हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी l सुनवाई में आयोग के अध्यक्ष के साथ संजय नेगी, आयोग के सचिव गोरधन सिंह, सदस्य विनोद नाथ, प्रहलाद चौधरी, सतीश पाल, मोहब्बत सिंह नेगी, महेन्द्र कुमार वर्मा, सज्जाद अहमद, राकेश उनियाल, डा. जैड.ए अंसारी और कार्मिक सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोहित, गोपाल, विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email